भाजपा ने डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस और आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
संविधान को कुचलने वाली कांग्रेस संविधान की दुहाई दे रही है - यूडीएच मंत्री खर्रा
सीकर। भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस एवं आपातकाल के काले अध्याय को 50 वर्ष पूर्ण होने पर काला दिवस बुधवार को मनाया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रही और मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने की। कार्यक्रम नेहरू पार्क के पास स्थित गोविंदम भवन में आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आपातकाल देश में लागू करवाया था। उस समय निर्दोष लोगों को जेलों में डाला गया और अमानवीय यातनाएं दी गई। देश की जनता आपातकाल को भूल नहीं सकती है और ना ही कभी कांग्रेस पार्टी को माफ करेगी। कहा कि आपातकाल के खिलाफ बोलने वाले व देश के लिए जेलों में जाने वाले मीसा बंदियों को गला घोटने वाली, यातनाएं देने वाली कांग्रेस पार्टी आज संविधान की दुहाई देने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि आपातकाल देश में ऐसे काले अध्याय के रूप में देखा गया कि मीडिया, एजेंसियों, नागरिकों की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा दी गई और उनका गला घोटा गया। कहा कि उनकी दादी गायत्रीदेवी सहित उनके पिता जिनको महावीर चक्र मिला था उनको भी जेलों में डाल दिया गया। कहा कि जो सरकार गलती करती है उसके खिलाफ बोलने वालों को कांग्रेस ने जेलों में डालने का काम किया।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसके नेता सिर्फ अपने परिवार की परवाह करते हैं क्योंकि उनको कुर्सी का मौह है। उनको आज भी मौका मिले तो फिर से आपातकाल लगा दे। कहा लेकिन देश की जनता को कांग्रेस के बारे में पता चल गया है। कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के बारे में जनता को जागरूक करने का काम किया है क्योंकि आपातकाल एक काला अध्याया था। कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे देश की युवा पीढ़ी को यह जानने का अवसर मिले की देश में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर निर्दोष लोगों को जेलों में डाला और यातनाएं दी। कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली पेेंशन को आगे बढ़ाने का काम किया है।
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाने का काम किया, न्यायपालिका का दुरूपयोग, संविधान को कुचलने का किया वही कांग्रेस आज संविधान की दुहाई देने में लगी है। कहा कि उस समय इंदिरा गांधी ने चुनाव में धांधली की और राजनारायण की याचिका से उस चुनाव को रद्द करवाया। इंदिरा गांधी ने संविधान व न्यायपालिका का अपमान करते हुए देश में आपातकाल थोपने का काम किया। कहा कि उस समय आपातकाल का विरोध करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को उस समय जेलों में डालकर उनको प्रताडि़त किया था। उनको पार्टी द्वारा सम्मानित कर युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम है।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया और आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इसे काला दिवस के रूप में मनाने के बारे में विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान का अपमान करती रही है और आज संविधान बचाने का नाटक कर रही है।
पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर जनसंघ के नेताओं को जेलों में डालने का काम किया था। विरोध करने पर जनसंघ के कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई गई। जयप्रकाश नारायण को जेल में डाल दिया। कांग्रेस द्वारा संविधान की हत्या की गई थी। कहा कि जनता को कांग्रेस के ऐसे काले कारनामों के बारे में बताया जाए।
कार्यक्रम को धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, इंदिरा चौधरी, पवन मोदी, मनोज सिंघानिया, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, राजकुमारी शर्मा व केडी बाबर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, श्रवण चौधरी, सुनिता रणवां, गोविंद बिजारणियां, डॉ. निमिशा गौड़ आदि ने भी संबोधित करते हुए आपातकाल के काले अध्याय के बारे में बताया। कहा कि आपातकाल देश में काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस ने उस समय सत्ता का दूरूपयोग करते हुए संविधान का अपमान किया और देश की जनता को जेलों में डाला, समाचार पत्रों पर पाबंदी लगाकर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का काम किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश रोलन व नीलम मिश्रा ने किया।
लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान :
कार्यक्रम में आपातकाल के समय जेलों में जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। अतिथियों सहित भाजपा पदाधिकारियों ने शॉल, माला व श्रीफल देकर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। लोकतंत्र सेनानियों ने भी आपातकाल में दौरान जेलों में दी गई यातनाओं के बारे में बताया।
सीकर में होंगे विकास के काम : दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जिले को धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। कहा कि खाटूश्यामजी में कोरिडोर के लिए 80 करोड़ रूपये सरकार ने दे दिए हैं। 155 करोड़ से भी अधिक राशि राज्य सरकार ने जिले में सडक़ों के लिए स्वीकृत की है। 165 करोड़ की राशि अन्य विकास कार्यों के लिए जारी की है। शेखावाटी में हवेलियों के संरक्षण की दिशा में सरकार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीकर जिले में विकास के कार्य करवाने में सरकार कोई कमी नहीं रखेगी। कहा कि झुंझुनूं में सेनिकों का वार म्यूजियम, पेनोरमा व संग्रहालय बनाया जाएगा। इसकी डीपीआर भी बनने वाली है।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रभुसिंह सेवद, राजेश रोलन, विश्वनाथ सैनी, विकास ओला, कंचन अग्रवाल, नीलम मिश्रा, दिनेश जोशी, प्रभुसिंह शेखावत, रिछपाल सिंह कविया, अशौक चौधरी, डॉ. बलवंत सिंह चिराणा, नेमीचंद कुमावत, महेंद्र जोशी, दिनेश दादिया, सुरेश सैनी, अनिता शर्मा, इंद्र शर्मा, आशीष तिवाड़ी, प्रकाश दाधीच, मूलचंद रणवां, ईश्वर सिंह राठौड़, कविता चौधरी, वरूण कुशलेश शर्मा, रमेश जलधारी, श्रीहरि बियाणी, रामसिंह पिपराली, रतनलाल सैनी, बाबुसिंह बाजौर, दिनेश भादवासी, उमा सैनी, जितेंद्र सिंह कारंगा, विष्णु काबरा, प्रदीप अग्रवाल, जेपी सैनी, विजय पाल चिराणियां, सुभाष भामू, ललित पंवार, भरत सिंह सरावग, कैलाश कुमावत, सुशील शर्मा, राजेश गुर्जर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।