रीट
भर्ती 2016 विज्ञान-गणित चयनित शिक्षक संघ द्वारा नोशनल लाभ ( वरिष्ठता का
लाभ)का दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन.........
हाल
ही में राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से बजट
पूर्व संवाद- सुझाव और कर्मचारी संगठनों की मांगों के संबंध में
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में शासन सचिवालय में मीटिंग आयोजित की
गई .इस मीटिंग में रीट भर्ती 2016 विज्ञान गणित चयनित शिक्षक संघ द्वारा
नोशनल लाभ (वरिष्ठता का लाभ) दिए जाने हेतु मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को
सौंपा है.
ज्ञातव्य है कि रीट भर्ती 2016
विज्ञान गणित के 927 पदों में से केवल 50 पदों पर जोइनिंग 2018 में हुई थी
बाकी तत्कालीन सरकार द्वारा पदों की नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. वर्तमान
सरकार द्वारा युवा हितों मे कोर्ट से एसएलपी वापस लेते हुए शेष 874 पदों
पर नियुक्ति आदेश जारी किए थे और इन 874 पदों पर नियुक्ति अक्टूबर-नवंबर
2021 में हुई थी । इस प्रकार यह 874 अभ्यर्थी अपनी ही भर्ती में वरिष्ठता
में पिछड़ रहे हैं. रीट विज्ञान चयनित शिक्षक संघ 2016 के डॉ.दीपेंद्र
शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा सदैव युवा हितों में फैसले लिए
जा रहे हैं और सरकार से मांग की गई है कि बिना किसी आर्थिक लाभ के इन 874
अभ्यर्थियों को वरिष्ठता का लाभ देते हुए सरकार इन अभ्यर्थियों को अपने ही
भर्ती में पूर्व नियुक्ति प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों के बराबर वरिष्ठता
का लाभ सरकार को देना चाहिए

.jpg)