Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आप बड़े मगरमच्छों को बचाना चाहते हैं - किरोड़ीलाल मीणा

 


जयपुर - पेपर लीक मामले पर सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गहलोत सरकार पर फिर निशाना साधा उन्होंने ट्वीट किया लिखा   प्रदेश के युवाओं की मेहनत पर डाका डालने वाले,अपने नजदीकी डकैतों को बचाने वाले प्रदेश के मुखिया जी आखिर कब तक दिखावे का कानून बनाकर ढोंग करते रहोगे? जब पारदर्शी परीक्षा करवा ही नहीं सकते तो दिखावे कि भर्ती निकालकर प्रदेश के बेरोज़गारों के साथ क्यों छल कर रहे हो? मुख्यमंत्री जी, मैं पहले भी रीट, SI, जेईएन, कांस्टेबल पेपर मामले को लेकर आप से सीबीआई जांच की मांग कर चुका हूं लेकिन आपने अनुशंसा नहीं की,क्योंकि आप बड़े मगरमच्छों को बचाना चाहते हैं।दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवाओं के साथ छल हो रहा है व सरकार गहरी नींद में सो रही है