Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरस्वती स्कूल बलवन्तपुरा की छात्रा सोनाली मीणा को एम.बी.बी.एस के लिए सिडिपेट तेलंगाना काॅलेज में मिला प्रवेश


बलवन्तपुरा -सरस्वती स्कूल बलवन्तपुरा की छात्रा सोनाली मीणा पुत्री  कैलाश चन्द्र गाँव बाटड़ानाऊ को एम.बी.बी.एस के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज सिडिपेट, तेलंगाना में प्रवेश  मिला है। सोनाली ने नीट परीक्षा में 3633 वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस क्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य हेमन्त दाधीच ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय के विद्यार्थी प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता प्राप्त कर अलग-अलग क्षेत्रों में नाम रोशन  कर रहे है, उन्होने बताया कि मेहनत द्वारा आप अपने इच्छित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। इस चयन की सूचना मिलने पर विद्यालय निदेशक  बीरबल सिंह गोदारा ने छात्रा व उनके अभिभावकों को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।