नवलगढ़ - नाथ सम्प्रदाय के प्रमुख संत बऊ धाम के पीठाधीश्वर संत श्री रतिनाथ जी महाराज के सम्मान में 24 दिसंबर को नवलगढ़ का बाजार बंद रहेगा। नवलगढ़ व्यापार मंडल ने इसकी घोषणा की है।
संत श्री रतिनाथ महाराज का शुक्रवार को सुबह मुम्बई में ब्रह्मलीन हो गए । उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बऊधाम में होगा। व्यवसायी पवन दाधीच बताया कि श्री रतिनाथ महाराज के सम्मान में नवलगढ़ बंद का आव्हान किया है। पवन दाधीच ने सभी व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते हुए महाराज श्री के सम्मान मे बंद को सफल बनाने की अपील की है।
