Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

RPSC 2nd grade teacher exam paper leaked मामले में हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना


राजस्थान -राजस्थान लोक सेवा आयोग की द्वितीय श्रेणी शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा 2022 का पेपर लीक होने पर नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना , बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा राजस्थान में RPSC द्वारा आयोजित 2nd ग्रेड अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के समाचार प्राप्त हो रहे है,परीक्षा के आयोजन से पूर्व ही पेपर आउट हो जाना मेहनतकश छात्रों के सपनों के साथ कुठाराघात है जिसके लिए पूर्णतया राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है राजस्थान में पेपर लीक होने की परंपरा बन चुकी है और RPSC सहित तमाम भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने वाली संस्थाओं / एजेंसियों में व्याप्त संस्थागत भ्रष्टाचार और ऐसे जिम्मेदारों को सत्ता में बैठे लोगो की सह के कारण ऐसा हो रहा है ,क्या मुख्यमंत्री  गहलोत  जी आप बताएंगे कि आखिरकार राजस्थान में पेपर आउट होने का सिलसिला कब थमेगा ?