Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मंडावा की करणी कृपा स्कूल के 12 स्टूडेंटस आज खेलेंगे स्टेट लेवल पर


जिला शूटिंगबॉल टीम में मंडावा का दबदबा, 24 में से 12 खिलाड़ी करणी कृपा स्कूल मंडावा के
मंडावा, स्थानीय फतेहपुर बाईपास रोड़ स्थित करणी कृपा शिक्षण संस्थान के 12 छात्र-छात्राएं स्टेट लेवल शूटिंगबॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्रिंसीपल डॉ. दिशान्त ने बताया कि अंडर-19 शूटिंगबॉल जिला गल्र्स टीम में 12 छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें 9 छात्राएं करणी कृपा शिक्षण संस्थान मंडावा की है। इसी प्रकार छात्र वर्ग में झुंझुनं जिला टीम में 12 छात्रों का चयन हुआ है जिसमें से 3 छात्र करणी कृपा स्कूल मंडावा के है। डॉ. दिशान्त ने बताया कि छात्रा वर्ग में संस्था की खुशबू बारोटिया, निशु कंवर, वर्षा स्वामी, गुंजन जांगिड़, निकिता शेखावत, रंजना सैनी, क्रीति खांडल, खुशी बारोटिया, जागृति शेखावत वहीं छात्र वर्ग में मानवेन्द्र राठौड़, मनोज कुमार डाबड़ी, अभि शेखावत 3 नवम्बर को जोधपुर स्थित श्री सरस्वती बाल वीणा भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल सूरसागर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था चेसरर्सन किरण भादूपोता व संस्था निदेशक गणेश सिंह शेखावत ने स्टेट लेवल पर खेलने वाले संस्था के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रा-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों सहित अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि करणी कृपा स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों सहित अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रही है और इसी का नतीजा है कि एक साथ संस्था के 12 खिलाड़ी स्टेट लेवल पर खेलने जा रहे है।