झुंझुनू-राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना के अंतर्गत झुंझुनू जिले के चिड़ावा,अलसीसर ,झुन्झनू नवलगढ़, उदयपुरवाटी ब्लॉक के चयनित कुल 101 विद्यालयों के पुस्तकालय प्रभारियों का प्रशिक्षण तीन बैच में आठ सितंबर से चौदह सितंबर तक मॉडल पुस्तकालय परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनू में संपन्न हुआ।
आठ सितंबर को प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य संयुक्त निदेशक चूरु श्री पितराम सिंह काला द्वारा किया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान सीएमएफ से भरत सिंह भाटी एसआरजी सदस्य श्री गजेंद्र कुमार ,श्री अमित बराला ,श्री राजेश कुमार द्वारा निम्न बिंदुओं पर विस्तार से कार्य किया गया- पिछले प्रशिक्षण के पश्चात विद्यालय में किए गए कार्यों की समीक्षा, पुस्तकालय संग्रह का विधाओं में वर्गीकरण, कविता पर कार्य ,बुक टॉक,रीड अलाउड , कहानी पर प्रश्न, जोड़ी पठन आदि गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों द्वारा इन्हें विद्यालय स्तर पर करने हेतु योजना तैयार की गई।पिछले प्रशिक्षण एवं वर्तमान प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय को कुल मिलाकर सौ पुस्तकों का वितरण किया गया ।
बुधवार को प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में सहायक परियोजना समन्वयक कमलेश तेतरवाल एवं श्रीमती राजबाला , कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा झुंझुनू डॉ नवीन ढाका एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।इस आब्सर पर तेतरवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुस्कालय ज्ञान का भंडार है और पुस्तकों से श्रेष्ठ कोई मित्र नही हो सकता। राजबाला खीचड़ ने पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मनोज कुमार द्वारा परियोजना के अब तक के अपडेट साझा किए एवं उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रबंधन करते हुए पुस्तकालय को जीवंत बनाने पर चर्चा की गयी। प्रशिक्षण में स्थानीय मॉडल पुस्तकालय विद्यालय द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया साथ ही प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया एवं उप प्रधानाचार्य सुनीता झाझड़िया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को समय-समय पर सम्बलन प्रदान किया गया।

.jpeg)