Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सैनी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसपी को सौंपा ज्ञापन



प्रदीप कुमार सैनी

11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने व समाज के 84 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

सीकर।
सैनी समाज ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम सीकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य रूप से सैनी समाज की 11 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूरा करने, 15 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान सैनी समाज के 84 लोगों पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। फुले ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील घोराणा ने बताया कि शनिवार को सैनी मंदिर में समाज की आपात बैठक बुलाई गई और समाज की 11 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश सैनी, पार्षद शंकरलाल सांखला, पार्षद सुरेश डॉन, पार्षद सज्जन सैनी, पार्षद संजू सैनी, पार्षद दयाशंकर, पंचायत समिति सदस्य प्रेम चंद सिंगोदिया, शिवसेना जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय सैनी आदि वक्ताओ ने अपने विचार रखे कि आगे 11 सूत्रीय मांगो को लेकर चल रहे आंदोलन को किस प्रकार से तेज करना हैं।
जिला संगठन मंत्री नरेश होटल तारा पैलेस ने बताया कि सभी समाज बंधुओ ने कहा कि सरकार ने अभी तक के आंदोलन से भी कोई स्कारतमक पहल नहीं की हैं। उल्टे समाज के 84 जवानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आंदोलन को कुचलने का काम कर रही हैं। जिला वरिष्ठ उपप्रमुख सुशील रेटा ने सभा में कहा की सरकार 12 प्रतिशत आबादी के माली समाज की अनदेखी कर रही हैं। जब 13 समाज के बोर्ड बना सकती है तो माली समाज का बोर्ड और फाउंडेशन क्यों नही बना सकती हैं। समाज जाग उठा है अपने हक और अधिकारों की लडाई मजबूती से लड़ेगा। प्रदेश महासचिव प्रेमसिंह शिवसिंहपुरा ने बताया कि आम सभा में सरकार के नाम जिला पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन के दौरान सुशील रेटा, यूथ विंग जिलाध्यक्ष राहुल समर्थपुरा, एडवोकेट गौरीशंकर रानीसती, सुनील गहलोत, महेंद्र किरोडीवाल, राकेश घोराणा, मुकेश आशीर्वाद, शंकर हर्ष, मुकेश, गगन कटारिया, अशोक कटारिया, हेमंत सांखला, सुभाष चुनवाल, सज्जन खडोलिया, गौतम बोदलासी, अशोक कटारिया, शुभम विष्ट जिम, शहर अध्यक्ष देवेंद्र, सुभाष कटारिया, प्रहलाद कटारिया, प्रदेश सचिव राजकुमार, राजेंद्र राधाकिशनपुरा, रवि नेछवा, पिंटू घोराणा, करण, मोहित, राकेश घोराणा, कैलाश दूजोद, मोनू माली, मुकेश चुनवाल, प्रदीप सैनी, भगवान राणोली, अमरचंद रेटा, निशांत हर्ष आदि उपस्थित रहे।