Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एक बार फिर हमारे क्षेत्र का बेटा गायत्री विद्यापीठ का विद्यार्थी शुभम चावला जेईई एडवांस में टॉपर ।



 गायत्री विद्यापीठ नवलगढ़ ने दलित व पिछड़े क्षेत्र में फैलाया शिक्षा का उजयारा
  अपने वर्ग में आल इंडिया मेरिट में 857 वी रैंक पर IIT में चयन हुआ  ।
 गायत्री विद्यापीठ के छात्रों को मिल रही लगातार सफलताओं से क्षेत्र में है खुशी की लहर


 नवलगढ़
-स्थानीय मौहल्ला खटीकान स्थित शिक्षा एवं सेवा को समर्पित, संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ में आज शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री विद्यापीठ के छात्र शुभम चावला पुत्र श्री हंसराज बनवारी जी चावला का अपने वर्ग में आल इंडिया मेरिट में 857 वी रैंक पर आईआईटी में  चयन होने पर शुभम चावला और उनकी माता श्री मति माया देवी ,पिता हंसराज बनवारी जी चावला का विद्यालय परिवार की ओर से साफा, गजरा ,माला पहनाकर  उनका सम्मान और अभिनंदन  किया गया ।

कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा,व्याख्याता रणवीर सिंह ,विशिष्ट अतिथि कैलाश सैनी ,मनीष मील, अध्यक्षता प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने की ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ने कहा कि शुभम चावला ने अपने आईआईटी में अच्छी रैंक प्राप्त करके इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है। आईआईटीइन बनना अपने आप में गौरव की बात है,उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार जी दायमा ने गायत्री गुरुकुल  के माध्यम से इस क्षेत्र में शिक्षा का जो  बीजारोपण किया था, आज वो गायत्री विद्यापीठ वटवृक्ष बन गया है । विशिष्ट अतिथि  कैलाश सैनी ने कहा कि पहले इस दलित क्षेत्र में एक भी डॉक्टर, इंजीनियर नही हुआ करता था आज इस विद्यालय के  कारण दर्जनों डॉक्टर्स और इंजीनियर्स बनने के साथ साथ सैकड़ों युवा सरकारी सेवा जाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
गायत्री विद्यापीठ के छात्र शुभम चावला ने कहा कि मेरी प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक की शिक्षा गायत्री विद्यापीठ में हुई,मेरा एजुकेशन का बेस गायत्री से बना, यहां के संस्कार और यहां का मोटिवेशन मेरी जिंदगी में बदलाव लाया , गायत्री गुरुकुल में संस्कारों की शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा  के लिए भी तैयार कर रहा है जो सराहनीय कार्य है।
अनुसूचित जाति के सामान्य परिवार में  जन्म लेकर मैंने यह मुकाम हासिल किया है इसका श्रेय मेरे माता-पिता सहित गायत्री विद्यापीठ के समस्त टीचर्स  एवं प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा सहित मेरे सभी गुरुजनों को देता हूं ।
मेहनत और पुरुषार्थ से आदमी आगे बढ़ सकता है ।इस अवसर पर रणवीर सिंह,कैलाश सैनी, व्याख्याता मनीष मील, रतन लाल सैनी, विजय कुमार दायमा, सुनील कुमार सैनी,राजेश चौहान,विद्याधर सांखला,ओमप्रकाश सैनी,बजरंग लाल, पंकज कुमार सैनी, संगीता पायल , सपना सैनी,एकता सैनी ,कंचन सैनी, कोमल जांगिड़,स्नेहा जांगिड़,यास्मीन,महिपाल सैनी, ज्योति दायमा आदि सहित अभिभावक ,विद्यार्थी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता विजय कुमार दायमा ने किया।