Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ डिस्ट्रिक 144 के तत्वावधान में नवलगढ़ में सम्मान समारोह हुआ


नवलगढ़- अलायंस क्लब इंटरनेशनल, नवलगढ़ डिस्ट्रिक 144 के तत्वावधान में श्री रानी सती मंदिर , नवलगढ़ में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई प्रवासी और नवलगढ़ के मूल निवासी श्री राजेंद्र जी पाटोदिया  मंचासीन रहे । समारोह अध्यक्ष नगर पालिका के उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया ,विशिष्ठ अतिथि राजेंद्र शर्मा ,महेश मिश्रा,  प्रभु दयाल सोमानी, भंवरलाल जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बने, इस दौरान अलायंस क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर मलेशिया  में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने गए डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा और मुरली मनोहर चोबदार को अति विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण डॉ.राजेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया , इस मौके पर अतिथियों के द्वारा भामाशाह बम्बई प्रवासी राजेंद्र  पाटोदिया का श्रीफल, साफा और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर  श्री नवलराम जी पाटोदिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वाल्मीकि समाज आश्रम हेतु दरी भामाशाह राजेंद्र  पाटोदिया द्वारा भेंट की गई, इस मौके पर रामकुमार सिंह राठौड़, श्याम पुजारी ,दीपचंद पवार, सज्जन जोशी ,कमल किशोर पंवार , रामअवतार सबलानिया, सुरेश जांगिड़, श्रीनिवास चोबदार,नंदकिशोर सोनी, सीताराम घोडेला, बाबूलाल शर्मा, रामनिवास सैनी, हरेंद्र त्यागी,राधेश्याम सोनी,भवानी शंकर सैनी,ताराचंद, हीरालाल पवार, राकेश पवार ,कारण सिंह पवार अनेक लोग शामिल थे, कार्यक्रम का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया।