जयपुर - ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगीया ने बताया कि गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा 13 नवंबर 2022 को बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में राष्ट्रीय गौड़ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत के सभी राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाज बंधु सम्मिलित होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र राजस्थान को कार्यक्रम के संयोजक डा. विजय बसोतिया ,मुख्य संरक्षक अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य पंडित केदार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एडवोकेट ने निमंत्रण पत्र दिया
जिन्हें महामहिम ने स्वीकार कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनने की सहमति प्रदान की राष्ट्रीय गौड सम्मेलन में न सिर्फ देश के बल्कि विदेशों के ख्याति प्राप्त ब्राह्मण समाज के राजनेता वरिष्ठ चिकित्सक अधिवक्ता आईएएस आईपीएस न्यायिक अधिकारी व्यवसाई देश का नाम विदेशों में रोशन करने वाले विदेशी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी संपूर्ण हिंदुस्तान के समाज बंधु उपस्थित होकर समाज व राष्ट्रीय को नई दशा और दिशा देने की कार्य योजना बनाएंगे

