नवलगढ़ - बावन वर्ष से शेखावाटी में चिकित्सा कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक, प्रसिद्ध समाजसेवी, समाज सुधारक, पत्रकार व शिक्षा के लिये समर्पित डाॅ दयाशंकर जांगिड का भव्य भारत की दिव्य विभूति का राजस्थान रत्न शिरोमणी सम्मान किया गया। जयपुर में राष्ट्रीय सम्पर्क क्रांति परिवार संस्थान दिल्ली द्वारा राजस्थान शाखा के अंतर्गत प्रांतीय अधिवेशन व स्थापना दिवस अभ्युदय महोत्सव के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम जे.ई.सी आर.सी काॅलेज आडिटोरियम में भव्यता से आयोजित हुआ। शेखावाटी क्षेत्र को मिलने वाले एकमात्र व्यक्तित्व डाॅ दयाशंकर जांगिड को शाॅल, तिरंगा दुपट्टा, सर्टीफिकेट व आकर्षक मोमेंटो देकर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा तथा मुख्य अतिथि ओ.पी अग्रवाल संस्थापक जे.ई.सी आर.सी विश्व विधालय जयपुर थे तथा अति विशिष्ट अतिथि अनिल लोढा, दिग्विजय ढाबरिया, सुशील अग्रवाल व कई अतिथियों पदमश्री व राष्ट्रपति पुरस्कार व अन्य पुरस्कार पाने वाली देश व राजस्थान की विभूतियों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पत्रकारों, लेखकों, कलाकारों, साहित्यकारों आदि के समक्ष किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के ज्यादातर जयपुर के प्रसिद्ध चिकित्सकों उद्योगपतियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, लेखकों, कलाकारों, साहित्यकारों, संगीतज्ञों का भी सम्मान हुआ। कार्यक्रम में संस्था की राजस्थान अध्यक्ष प्रसिद्ध स्वर कोकिला सीमा मिश्रा व नवलगढ की बेटी जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल थी। कार्यक्रम मे कालबेलिया नृत्यांगना पद्म श्री ने अपनी बेटी व पोती के साथ डांस किया। आपका राजस्थान रत्न शिरोमणि सम्मान भी हुआ। सीमा मिश्रा और अन्य कलाकारों के नृत्य व गायन प्रस्तुत किए गए।
