Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डीपीएस ने लम्पी बीमारी से बचाव के लिए उपलब्ध करवायी मोबाईल वेन।



डूण्डलोद । लम्पी बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने व बीमार गायों के उपचार के लिए डूण्डलोद पब्लिक स्कूल ने अपनी एक गाडी डॉ. राजेश यादव, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग, राजकिय चिकित्सालय, नवलगढ को उपलब्ध करवायी है ताकि पशुपालन चिकित्सा विभाग गाँव- गाँव, खेत-खेत जाकर गायों का उपचार कर सकें। इस अवसर पर डॉ. राजेश यादव ने बताया कि डूण्डलोद पब्लिक स्कूल द्वारा गाडी़ उपलब्ध करवाने के साथ ही डॉ. प्रोफेसर एस. करण इंस्टीट्यूट ऑफ वैटैनेरी, मुकुण्दगढ़ के दस विद्यार्थी अजय चौपड़ा, अंकित चौधरी, आशीष, दिनेश मीणा, कुलदीप कुमार, मनदीप, सुभाष यादव, सुनिल प्रजापत, सुरेन्द्र सिंह, विनोद टारड़ पशु चिकित्सों के साथ अपनी सेवाये देंगे। संस्था सचिव बी.एल. रणवां ने आमजन से अपील की है कि हम सब आगे आयें और गायों को इस बीमारी से बचायें व इस मुश्किल वक्त से हमारे किसान व पशुपालकों को बाहर निकालें।