14 सितम्बर को दुर्गा मंदिर में होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
हनुमानगढ़।ज्योर्तिमठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 99 वर्ष की आयु में निधन होने पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा शोक संवेदना प्रकट करने के लिए 14 सितम्बर को जंक्शन की दुर्गामंदिर धर्मशाला में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 14 सितम्बर सुबह 11 से 12 बजे तक दुर्गा मंदिर धर्मशाला में सभी धर्मावलंबियों व सभी वर्गों द्वारा शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को श्रृद्धांजलि अर्पित की जावेगी ।शर्मा ने बताया कि स्वामी स्वरूपानंद हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म गुरु थे ।
