Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित, 257 यूनिट रक्त एकत्रित


 

प्रदीप कुमार सैनी

दांतारामगढ़ (सीकर)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष में भाजयुमो द्वारा राजस्थान की 200 विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी के तहत दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जीणमाता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला महामंत्री जयसिंह त्रिलोकपुरा ने बताया कि शिविर के आयोजनकर्ता महेंद्र पाराशर एवं अनिल मारोठिया के द्वारा जीणमाता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्री कल्याण ब्लड बैंक सीकर एवं ब्लड सेंटर जयपुर के द्वारा 257 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नावां पूर्व विधायक हरीश कुमावत, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, प्रभुसिंह गोगावास, बाबूसिंह बाजौर, गजानंद कुमावत, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, बहादुर सिंह दूधवा, राजेंद्र धीरजपुरा, राजेंद्र सिंह सुरपुरा, करण सिंह दांता, शकुंतला कुमावत, ममता निठारवाल, प्रह्लाद सहाय वर्मा, बाबूलाल हल्दुनियां, त्रिभुवन सिंह दूधवा, बीएल वर्मा, राजेश चेजारा, हरिकिशन खीचड़, पंचायत समिति सदस्य सुमन वर्मा, नरेश कुमावत, रामसिंह, श्याम सिंह, हेमराज सैनी, महेंद्र गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।