शिविर में 516 लाभान्वित व 86 का मोतियाबिन्द के आपरेशन के लिये चयन
नवलगढ़ -अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, डा.विमलेश आईकेयर एण्ड मेडिको वेलफेयर सोसायटी,शारदा क्रोपकेम लिमिटेड जिला अन्धता निवारण समिति झुन्झुनू के आर्थिक सौजन्य से निशुल्क नेत्र चिकित्सा 186 वां शिविर 12 सितंबर को छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर में 516 रोगी लाभान्वित, 86 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया गया जिनके आपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डाॅ. अविनाश व उनकी टीम द्वारा किये जायंेगे। शिविर में 80 लोगो को सफेद चष्में जांच कर दिये गये। पिछले माह हुये सभी आपरेशन सफल हुये तथा लोगो को रोशनी मिल गई।
शिविर का उदघाटन प्रसिद्ध एडवोकेट सुरेशजी सीगड़ ने किया। शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग आये उनकी व्यवस्था के लिये क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डाॅ शंकरलाल, पूर्व मल्टीपल चेयरमेन मोहनलाल चूडीवाल, पूर्व प्रांतपाल मेजर डीपी शर्मा, पूर्व प्रांतपाल योगेश सोनी, जनार्दन घोडेला, पीआरओ सुरेन्द्र ख्यालिया,सह प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड, के.के डीडवानिया, डाॅ मनीष डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ शिखरचंद जैन, पंकज शाह, ओमप्रकाश ढाका, सरदार राम दूत बडवासी, हाजी सानू जिन्दरान, सोयब लंगा, ओमप्रकाश सैनी, सरोज जांगिड, सीताराम शर्मा, छगनलाल सैनी, रामकुमार सिंह राठौड़, रमाकांत सोनी, कमल किशोर पंवार, गंगाधर मील सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया। शिविर में रोगियों को खाना, चश्मा व दवाइयां निशुल्क दिये गये। शिविर में चूरू सीकर झुंझुनू अलवर नागौर तक के मरीज आंखों के आपरेशन के लिये आते है कुछ लोग जिनकी उम्र 90 से उपर हो गई है वे भी रोशनी प्राप्त करने के लिये शिविर में आते है। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुरेश सीगड़ ने शिविर को देखकर आयोजको को साधुवाद दिया तथा इसको मानव सेवा का अदभुत कार्य बताया। शिविर में समरसता व साम्प्रदायिक सौहार्द नजर आता है क्लब द्वारा 186 वां शिविर लगाकर करीब 27300 लोगो को निशुल्क रोशनी प्रदान की है जो राजस्थान में लगातार हर माह शिविर लगाने का एक कीर्तिमान है। अगला शिविर 12अक्टूबर को लगाया जाएगा।

