Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रोटरी क्लब ने कच्ची बस्ती में मनाया स्वतंत्रता दिवस


सीकर। रोटरी क्लब, सीकर द्वारा बस डिपो के पास स्थित बंजारा बस्ती की स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

क्लब के सचिव रो. योगेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे सामाजिक सरोकार की मुख्य धारा में लाना, अनुभूत कराना है। रोटरी क्लब सीकर आरंभ से की समाज के गरीब, पिछड़े और निराश्रित तबके के प्रति अति संवेदनशील रहा है इसलिए रोटरी क्लब अनेक त्योंहार, राष्ट्रीय पर्व आदि कच्ची बस्तियों में जाकर मनाते है।

इसी कड़ी में रोटरी क्लब ने सोमवार को स्वतंत्रता का 76 वां दिवस (अमृत महोत्सव) बंजारा कच्ची बस्ती, रोडवेज डिपो के पीछे के नागरिकों के साथ मिलकर मनाया। झण्डारोहण रोटरी प्रांत 3054 के प्रांतपाल रो. डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने किया। रोटरी क्लब द्वारा बालक-बालिकाओं को रो. राजकुमार शर्मा (पोलका जी शिक्षण संस्थान) के सौजन्य से बस्ती में अध्य्यनरत विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, पाठ्यसामग्री, मिठाई एवं फल वितरण किए गये।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. सीए संजय कुमावत, रो. लक्ष्मीकान्त बियानी, रो. सीए सुनील मोर, रो. अमरसिंह कविया, रो. किशोर पारीक, रो. जगदीश कुमावत, रो. विनोद खण्डेलवाल, रो. विकास काबरा, रो. डॉ. अनिता राठी, रो. रश्मि सैनी, शैतान सिंह, मुकेश सोनी, प्रदीप निराणियां सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।