डूण्डलोद -झुंझुनूँ स्थित ‘‘डूण्डलोद पब्लिक स्कूल‘‘ में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री मन्जू कटेवा ने अन्य अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डाॅ सतबीर सिंह अपने भाषण में बच्चों को आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित किया व कहा कि उन्हें आज़ादी के महान् नेताओं को अपने-आप में ढूं़ढ़ना होगा। बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दी। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक सोच व ध्येय निश्चित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।