चूरू। गांव घांघू में स्वतंत्रता दिवस सोमवार को समारोहपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत घांघू के कार्यालय पर सरपंच विमला देवी दर्जी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
शहीद राजेश कुमार फगेड़िया के शहीद स्मारक पर सरपंच विमला देवी दर्जी, समाजसेवी महावीर नेहरा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरलाल दर्जी, पूर्व सरपंच नाथी देवी नेहरा, सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट युनूस अली खान, बन्ने खां सहित प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों ने पुष्पांजली अर्पित कर शहीद को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया जिसमें प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत, सरपंच विमला देवी दर्जी, पूर्व सरपंच नाथी देवी नेहरा, अब्दुल हबीब अनवरी, जगदीश खेड़ीवाल, पंच निकिता भार्गव सहित अतिथियों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया और परेड के साथ तिरंगे को सलामी दी। रेखा मीणा, महिपाल सिंह और शीशराम श्योराण ने सामूहिक रूप से अपनी और से विशेष योग्यता वाले विद्यार्थियों को चांदी के सिक्के प्रदान किए। विद्यालय में देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओतप्रोत शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में विशेष प्रतिभाओं युक्त छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। इसी प्रकार गांव घांघू के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वरलाल दर्जी, मुख्य अतिथि महावीर नेहरा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत लेफ्टीनेंट युनूस अली खान, भामाशाह अब्दुल हबीब अनवरी ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाकर युवापीढ़ी में देशप्रेम की भावना जागृत करनी चाहिए। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। छात्र छात्राओं ने पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाहों व विद्यालय में सहयोगी रहे लोगों का सम्मान किया गया।
इस दौरान शहीद लखू सिंह राठौड़ के शहीद स्मारक पर शहीद के पुत्र अमर सिंह सहित ग्रामीणजनों ने पुष्पांजली अर्पित कर शहीद को नमन किया। शहीद लखू सिंह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घांघू में प्रधानाचार्य जगदीश खेड़ीवाल ने ध्वजारोहण किया।
