Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विद्या भारती की जैनब मलवान (98.60%) विज्ञान, विधि गोयल (98.20%) वाणिज्य एवं सोनिया बिजारणियां (96.60%) कला वर्ग में टाॅपर


सीकर । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा  बोर्ड नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्या भारती पब्लिक स्कूल, सीकर की छात्रा जैनब मलवान ने विज्ञान संकाय में  98.60, विधि गोयल ने वाणिज्य संकाय में 98.20 एवं सोनिया बिजारणियां ने कला वर्ग में 96.60 प्रतिशत  अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए विद्या भारती संस्थान के निदेषक डाॅ. बलवन्तसिंह चिराना ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा  बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा घोषित इस परीक्षा परिणाम में कुल पंजीकृत 301 परीक्षार्थियों में से 37 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत  से अधिक, 65 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत  से अधिक, 51 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत त से अधिक एवं 55 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किये हैं।

संस्था का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत  रहा है जिसमें विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं। संस्था निदेशक  डाॅ. बलवन्तसिंह चिराना एवं प्रशासक  श्रीमती धीजर कंवर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं षिक्षकों को बधाईयाँ दी। इस अवसर पर संस्था में जश्न  का माहौल रहा।