खबर - प्रदीप कुमार सैनी
सनवाली आश्रम के पीठाधीश्वर शांतिनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा समारोह
लक्ष्मणगढ़/सीकर। संतरा देवी आनन्द कुमार बागड़ी सेवा संस्थान की ओर से 24 जुलाई को प्रातः 11.15 बजे सैनी भवन में श्रीनाथजी महाराज का आश्रम सनवाली के पीठाधीश्वर शांतिनाथ महाराज के सानिध्य में संतरा देवी बागड़ी स्मृति सावित्री बाई फुले पुरस्कार समारोह व नव विकसित सदाबहार पार्क में झूला व सीमेन्टेड कुर्सियां भेंट कार्यक्रम आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष महेश बागड़ी ने बताया कि संतरा देवी बागड़ी की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में वर्ष 2022 का सावित्री बाई फुले पुरस्कार लक्ष्मणगढ़ निवासी व राजकीय सावित्री बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका सजना देवी सैनी व दिसनाऊ हाल लक्ष्मणगढ़ निवासी व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूड़ी मियां की अध्यापिका निर्मला देवी महरिया को दिया जायेगा।
संस्थान के कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश बागड़ी ने बताया कि आयोजित समारोह में नव विकसित सदाबहार पार्क के लिए 1 झूला व 2 सीमेन्टेड कुर्सियां भी भेंट की जायेगी। संस्थान के मंत्री पत्रकार बाबूलाल सैनी ने बताया कि संतरा देवी स्मृति सावित्री बाई फुले पुरस्कार के उप कोषाधिकारी सज्जन कुमार सैनी की अध्यक्षता में 5 सदस्यों की कमेटी की ओर से सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार चयनित दोनों शिक्षिकाओं को उक्त सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। कमेटी में सहायक लेखाधिकारी झाबरमल सैनी, शिक्षक महेंद्र सैनी, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी शामिल थे।
.jpeg)