Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मिशन हरा भरा मरुधरा के तहत किया पौधरोपण


खबर - प्रदीप कुमार सैनी 

दांतारामगढ़ (सीकर)। मिशन हरा-भरा मरूधरा के तहत दांतारामगढ़ पंचायत समिति में पौधरोपण किया गया। पंचायत समिति परिसर में विकास अधिकारी पूर्णमल शर्मा ने पौधरोपण किया और सबको पौधे लगाने के लिये प्रेरित किया। इस दौरान सहायक अभियन्ता रामनिवास झाझड़िया, सहायक विकास अधिकारी विरेद्रसिंह भाटी, धन्नाराम मील, कनिष्ठ सहायक मुकेश शर्मा, रघुवीर सिंह भाटी, सुशील शर्मा व विजय खीचड़ आदि मौजूद रहे।