खबर - प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (सीकर)। दांता के झाड़ली तलाई में स्थित नवनिर्मित वीर तेजाजी धाम पर तेजा दशमी की तैयारियों को लेकर रविवार को मीटिंग का आयोजन किया गया हैं। श्री वीर तेजा विकास समिति दांता के रोहित बगड़िया ने बताया कि वीर तेजाजी धाम पर 6 सितम्बर को होने वाले तेजा दशमी कार्यक्रम को लेकर सामूहिक परिचर्चा व कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारी के लिए 17 जुलाई रविवार को शाम 5 बजे मीटिंग रखी गई हैं। मीटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि तेजाजी धाम पर अभी नवनिर्माण का कार्य चल रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
