Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रिद्धि-सिद्धि में रंगारंग होगा प्रभु प्रेम ट्रस्ट का हरियाली तीज उत्सव


सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क फोटोशूट कर फोटो फ्रेम करवाकर दी जाएगी

मिसेज और मिस तीज के खिताब से नवाजा जाएगा विजेता को
 कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, 29 को रिद्धि-सिद्धि प्रथम में होगा आयोजन
श्रीगंगानगर।
हनुमानगढ़ रोड़ स्थित रिद्धि-सिद्धि प्रथम में 29 जुलाई, शुक्रवार को सायं 4.30 बजे हरियाली तीज के उपलक्ष्य में आयोजित तीज उत्सव का रंगारंग आयोजन होगा। प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि रिद्धि-सिद्धि प्रथम में पेट्रोल पंप के पीछे क्रिकेट ग्राउंड के सामने स्थित पार्क में प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा राजस्थान की सांस्कृतिक परम्पराओं की झलक दिखलाने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें शामिल होने वाली प्रतिभागी युवतियों एवं महिलाओं का नि:शुल्क फोटोशूट करवाया जाएगा तथा उनकी फोटो फ्रेम करवाकर ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में राजकुमार गौड़ विधायक श्रीगंगानगर, वेद प्रकाश लखोटिया डीएसपी एसीबी, दीक्षा कामरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआइडी, मुकेश बारहठ सचिव यूआईटी, पूनम कंवर तहसीलदार सादुलशहर, मूलचंद गेरा वरिष्ठ समाजसेवी, संदीप नाथ सरपंच, मुकेश शाह रिद्धि सिद्धि कॉलोनाइजर, केके लड्ढा उद्योगपति, संजय मूंदड़ा सामाजिक कार्यकर्ता, एडवोकेट सीताराम बिश्नोई अध्यक्ष बार संघ शिरकत करेंगे। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि श्रावण की तीज सुहागिन महिलाओं, नव विवाहित युवतियों और किशोरियों के लिए बड़े ही उमंग और उल्लास का पर्व है इसीलिए इस उत्सव कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों का प्रवेश पूर्ण रूप से नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल विभिन्न प्रतिभागियों में से मिसेज और मिस तीज का चयन कर उन्हें मिसेज और मिस खिताब से नवाजा जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पवन अरोड़ा, सुधीर धूड़िया, भोजराज जैन, संजय खेमका, विपिन सरीन, राज चुघ, सतीश गर्ग, भूषण अरोड़ा, विजय चुघ, महावीर करवा, दिनेश बिड़ला, काली डोडा, मनोज गौड़, राजीव अरोड़ा, बबीता अरोड़ा, रमा जैन, सुगंधा शर्मा, मीनू धूड़िया, शायना, नीलम जसूजा, सांची, नीलम जसूजा, आशा अरोड़ा, रजनी मक्कड़, मोनिका बिडला, संजना जैन, रीतू छाबड़ा, ममता खन्ना, कामना छाबड़ा, बबीता अरोड़ा महिला मण्डल, डॉ. प्रभुदयाल अरोड़ा, मनजीत सिंह बेदी, रागीश अग्रवाल, राकेश अरोड़ा, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, मोहन सोनी कूकरा, अनिल जैन, जवाहरलाल चावला, सुशील कुमार माँझू, राकेश झूथरा, सुमित अग्रवाल, संजीव टेकवानी आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली युवतियों एवं महिलाओं में अनेक पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि तीज उत्सव में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं डीजे की धुनों पर अनेकों मनमोहक, सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान युवतियां और महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आएंगी तथा डीजे पर लोकगीतों और फिल्मी धुनों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर रिद्धि-सिद्धि निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण आदि ज्वलंत विषयों पर आमजन को जागरूक भी किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद पार्क की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।