जयपुर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ एस एन धौलपुरिया को नेशनल स्टीयरिंग कमेटी में सदस्य नामित किया गया है l गत 20 जुलाई को भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सम्पूर्ण देश में प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग तथा समीक्षा के लिए एक राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन एडिशनल डीडीजी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में किया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार को वर्ष 2019 में विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवार्ड से सम्मानित किया गया, वर्ष 2022 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किए गए 100 दिवसीय तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान की सराहना भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा की गई है तथा अन्य राज्यों को भी राजस्थान मॉडल के अनुसार एक्टिविटी इंप्लीमेंट करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं l यह सम्पूर्ण राज्य के लिए प्रसन्नता का विषय है, हमारे माननीय मंत्री महोदय, शासन सचिव महोदय, मिशन निदेशक महोदय के लगातार मार्गदर्शन से ही राजस्थान राज्य को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिली है l
