Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ के मोहनवाड़ी में 2.11 करोड़ की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , सीएम सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा ने किया शिलान्यास

 



मोहनवाड़ी - नवलगढ़ के मोहनवाड़ी में 2.11 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। जिसका सीएम सलाहकार डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिलान्यास किया। डॉ. शर्मा ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण और भूमि पूजन किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि खेजड़ली ढाणी से खिरोड़ तक सड़क बनेगी। साथ ही कहा कि विकास कार्य में रोड़े अटकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

 उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में भामाशाह कदम से कदम मिलाकर साथ दे रहे है। प्रधान दिनेश सुंडा ने पर्यावरण बालवीर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। सरपंच पुष्पा कंवर मदन सिंह शेखावत ने आगंतुकों का स्वागत किया। विधायक डॉ. शर्मा ने भामाशाह परिवार के अशोक जांगिड़, कैलाश जांगिड़, मक्खनलाल जांगिड़ का सम्मान किया। 

इस मोके पर  सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, पंसस बनवारीलाल दूत, मोना राठौड़, उपसरपंच गणेश गुर्जर, पूर्व जिपस रामेश्वरलाल कल्याण, पूर्व सरपंच बृजेंद्रसिंह मोहनवाड़ी, बीसीएमओ डॉ. गोपीचंद जाखड़, उपनिदेशक डॉ. राजेश यादव, सरपंच राजेंद्रसिंह शेखावत चिराना, सरपंच जगमोहनसिंह शेखावत लोहार्गल, पूर्णसिंह शेखावत टोंक छीलरी, चिराना उपसरपंच मो. इकबाल, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, जगदीश सिंह, अजीत सिंह, किशनलाल जांगिड़, नरपतसिंह, महावीरप्रसाद दीक्षित, मनोहरसिंह, नाहरसिंह, जगदीश सिंह, सुरेश शर्मा, रोहिताश मीणा, नरेंद्र सिंह, रतनलाल जांगिड़ आदि मौजूद रहे। रघुवीर सिंह बारवा ने  कार्यक्रम का संचालन किया और कार्यक्रम के बाद विधायक डॉ. राजकुमार ने मौके पर ही  जनसुनवाई भी की।