Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अलायंस क्लब. नवलगढ़ मानव द्वारा नव चयनित 18 सीए का अभूतपूर्व सम्मान




नवलगढ़ - जांगिड अस्पताल परिसर में नवलगढ़ के हाल ही में चयनित 18 चार्टर्ड अकाउंटेटस (सीए) व उनके परिजनों का अभूतपूर्व सम्मान किया गया। सभी सीए को आकर्षक अलायंस प्रतीक चिंह व सर्टीफिकेट देकर व माला पहनाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सभी सीए के अभिभावकों का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध सीए जीतेन्द्र कुमार ने की तथा मुख्य अतिथि एडवोकेट व समाजसेवी श्रीकांत मुरारका रहे। विषिष्ट अतिथि सीए सतेन्द्र कुमार मुरारका, प्रांतपाल अब्दुल जब्बार खोखर पूर्व मल्टीपल चेयरमेन मोहन लाल चूड़ीवाल, अनिल कुमार अग्रवाल थे। कार्यक्रम स्व. श्रीलाल अग्रवाल पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष व लायंस व अलायंस क्लब के पदाधिकारी रहे की स्मृति में उनके सुपुत्र अनिल कुमार अग्रवाल  क्लब कोषाध्यक्ष के सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अनुज भगेरिया पुत्र राकेश भगेरिया, अरबाज पठान पुत्र रसीद लुहार, आयुषी सैनी पुत्री प्रदीप सैनी,अनिता सैनी पुत्री गिरधारी लाल सैनी, अजय सैनी पुत्र रामलाल सैनी, आयुष झुंझुनूवाला पुत्र नीरज झुंझुनूवाला, हिमांषु पुत्र दिनेश सैनी, कार्तिक पुत्र अर्जुन लाल पाटोदिया, मनोज सैन पुत्र सुशील सैन, मोहित मानव पुत्र अमित शर्मा, नवनीत पुत्र महेन्द्र सर्राफ, पियुष पुत्र संजय पोदार, पूनम पुत्री सुभाष सिंगड़ोदिया, रूपाली पुत्री सुनील मुरारका, शिवानी चोबदार राजेन्द्र चोबदार, साक्षी पुत्री संजय पोदार, शिवम पुत्र राकेश मावतवाल, माया पुत्री राजेन्द्र जोशी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सह प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड, पूर्व प्रातपाल मेजर डीपी शर्मा, पूर्व प्रातपाल जनार्दन घोडेला, पूर्व प्रातपाल व पीआरओ सुरेन्द्र ख्यालिया, पूर्व प्रातपाल डाॅ संजय सैनी, के.के डीडवानिया,, सुहित पाडिया, जे.पी सैनी, जावेद लुहार, लालचंद सैनी, डाॅ शिखरचंद जैन, डाॅ मनीष,  डाॅ मीनाक्षी, ओमप्रकाश सैनी, रविन्द्र पारीक आदि क्लब के सदस्य व सीताराम शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार, सुनील पीलानिया,  महेन्द्र सर्राफ, फूलचंद सैनी, रमाकांत सोनी, गंगाधर मील , सुरेश कुमावत कार्यक्रम में उपस्थित थे।


कार्यक्रम में डाॅ निशा प्राचार्या बांसीवाला पीजी महिला महाविद्यालय लोसल, उज्जवल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल श्रीलालजी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। डाॅ दयाशंकर जांगिड़ ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि नवलगढ़ में एक साथ 18 सीए का चयनित होना एक कीर्तिमान है अद्वितीय है आश्चर्यजनक है अकल्पनीय है एक रिकार्ड बना है जो नवलगढ़ के लिये गौरव की बात है इसके लिये विद्यार्थी अभिभावक व शिक्षण संस्थाएं जहां पर इन्होने शिक्षा प्राप्त की है बधाई के पात्र है। बड़ी खुशी की बात है कि 7 लड़कियां भी इनमे शामिल है तथा एक अल्पसंख्यक समाज का होनहार भी है। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुये श्रीकांत मुरारका ने कहा कि सभी परीक्षाओं में नकल व बेईमानी का आलम रहता है लेकिन सीए की परीक्षा में यह विद्यार्थियों की लगन, सतत परिश्रम, नित्य पढ़ाई कारण बना है शेखावाटी में इतना अच्छा परिणाम कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। श्री रामकुमार सिंह राठौड समाजसेवी व शिक्षक ने उदाहरण देकर संस्कार सेवा लगन आदि गुणो को बताया कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में इनको उतारना चाहिये। आप जहां भी रहे अच्छा कार्य करके नवलगढ़ का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व प्रांतपाल पीरामल दायमा ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रीय गान के समापन किया गया। सभी अतिथियों का प्रतीक चिंह व माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम से सभी लोग अभिभूत हुये। पंकज शाह ने तो क्लब की सदस्यता भी ग्रहण की। बरसात के बावजूद काफी संख्या में उपस्थिति रहीं व सभी ने स्वल्पाहार  लिया ।