एक आरोपी को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफतार
नवलगढ- मृदुल कच्छावा I.P.S पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झुंझुनू, अति पुलिस अधीक्षक डाॅ तेजपाल सिंह , सतपाल सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत नवलगढ के निकट सुपरविजन में सुनील कुमार शर्मा पु नि थानाधिकारी थाना नवलगढ, द्वारा गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 04 माह पूर्व खिरोड ठेके पर हुई गंभीर मारपीट के मामले मे गठित टीम द्वारा प्रकरण सख्यां 98/2022 में एक आरोपी को गिरफतार किया गया। थानाधिकारी सुनुल शर्मा ने बताया की पुलिस थाना नवलगढ पर परिवादी चेतन सिंह राजपूत निवासी बसावा पुलिस थाना नवलगढ द्वारा दिनांक 05.03.2022 को एक टाईप शुदा रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे पिताजी प्रितम सिंह के साथ दिनांक 04.03.2022 को खिरोड शराब ठेके के सामने विकास बटाड , संजू श्योराण अन्य 7-8 लोगो ने गंभीर मारपीट करके मेरे पिता के दोनो पैर व एक हाथ तोड दिये व मेरे पिता कीे गाडी स्वीफट वीडीआई को कैम्पर गाडी से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 98/2022 धारा 147,148,149,323,341,325,427,382,308 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंम्भ किया गया । थानाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया की थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया जाकर मुल्जिमान की तलाश कर नामजद आरोपी को दिनांक 19.07.2022 को गिरफतार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान किया गया व आज दिनांक 22.07.22 को मुल्जिम को न्यायालय मे पेश कर जेसी करवाया जा रहा है।
