नवलगढ़- उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस ने किया विशाल सत्याग्रह ,सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में ये सत्याग्रह हुआ , इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया साथ ही बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिक। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए बोले विधायक डॉ. शर्मा, "अग्निपथ के माध्यम से युवाओं के हौसले तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रही है केंद्र सरकार""केंद्र सरकार आज देश की हर सरकारी सेवा को प्राइवेट हाथों में दे रही" "झुंझुनूं जिले शहीदों-सैनिकों का जिला, यहां के युवा मातृभूमि की सेवा के लिए सेना में जाते हैं""युवाओं की भावना से खिलवाड़ होगा तो केंद्र सरकार का हर मोर्चे पर विरोध करेंगे""आज गांधी के देश में गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह किया, जरुरत पड़ी तो युवाओं के समर्थन में आंदोलन तेज करेंगे""हम अहिंसा के समर्थक हैं, युवा धैर्य रखें देश की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं""अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा""देश की विश्वसनीय संस्थाएं युवाओं में भ्रम का वातावरण बना रहीं"कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन। स्थानीय गायक विकास कुमार ने प्रस्तुत की सत्याग्रही रामधुन और देशभक्ति गीत
सत्याग्रह में नवलगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, मुकुंदगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष शहजाद चोपदार, पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़ , रिंकू पूनिया , जिला परिषद सदस्य बजरंग लाल जांगिड़ ,बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल कुमावत , पार्षद खालिक लंगा , अदनान खत्री ,अनिल शर्मा , महेंद्र सैनी ,लोकेश जांगिड़ , अनोखा सैनी , पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राठी मेघवाल, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू देवी, आदि क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण, पार्षदगण समेत अनेक जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में आमजन रहे मौजूद। सत्याग्रह में विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एन एसयूआई समेत अनेक स्वयंसेवी व जनसेवी संगठन भी शामिल हुए।

