नवलगढ़ -उपखंड क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की कुल संख्या हुई 10 ,सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान में की थी घोषणा ,अब शिक्षा विभाग ने स्वीकृति के आदेश किए जारी
मुकुंदगढ़ के वार्ड नं. 18स्थित श्री लादूराम रामदेव बेसवाल राउप्रावि, खिरोड़ स्थित श्री भारुका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा मांडासी ग्राम पंचायत के सांगासी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय अब होंगे महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुकुंदगढ़, मांडासी और खिरोड़ कस्बे के वाशिंदो ने जताया विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का आभार ,गौरतलब है कि नवलगढ़ उपखंड में पहले से संचालित है 7अंग्रेजी माध्यम स्कूल
परसरामपुरा में माॅडल स्कूल के बाद तोगड़ा, जाखल, नवलड़ी, नवलगढ़ शहर गौशाला, झाझड़, चिराना में पिछले सत्र से संचालित हैं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
.jpeg)