Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

यूथ कांग्रेस ने भीलवाड़ा के भामाशाहो के सहयोग से शहर में चलाया मदद अभियान



खबर - पंकज पोरवाल
-: महात्मा गांधी चिकित्सालय में दो कूलर भेंट किये, जल्द ही जानवरो के लिए पानी की टंकीया, पक्षियों के लिए परिंडो की व्यवस्था का लेंगे जिम्मा
 भीलवाड़ा ।
यूथ कांग्रेस ने भीलवाड़ा के भामशाहो के सहयोग से शहर मे चलाया मदद अभियान चलाया। अभियान के तहत मंगलवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय मे दो कूलर भेंट किये गए। जिससे की इस भीषण गर्मी मे आउट डोर में मरीजो और उनके रिश्तेदारों को निजात मिल सके। यूथ कांग्रेस भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष विक्की ब्यावट ने बताया की पुरे शहर मे इस पुरे सप्ताह एक मदद नाम से अभियान चलाया जायेगा जिस से की भीषण गर्मी से निजात के लिए जगह जगह कूलर, वॉटर कूलर भामाशाहो के सहयोग से लगायें जायेगें। जिलाध्यक्ष किशन जाट ने बताया की शहर अध्यक्ष ब्यावट की नियुक्ति बाद यह दूसरा डोनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पर्वु सिटी कंट्रोल रूम मे वाटर कूलर डोनेट किया गया। जाट ने बताया अब संकल्प लेकर पुरे जिले मे ये मदद प्रोग्राम चलाया जायेगा। इसी के तहत जल्द ही जानवरो के लिए पानी की टंकीया, और पक्षियों के लिए परिंडो की व्यवस्था का जिम्मा लेंगे। चिकित्सालय के डॉक्टर नेमिचंद् जैन, और नर्सिंग उप अधीक्षक कमला मेवाड़ा ने भामाशाह प्रकाश कृपलानी और यूथ कांग्रेस भीलवाड़ा का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लक्षकार ने किया। इस अवसर पर रवि खटीक, अर्पित पांडे, सागर खटीक, प्रमोद कंजानी, पंकज मालावत, कपिल खोईवाल, रवि अग्रवाल, विशाल मालावत, इमरान खान, मयंक वैष्णव, तोशिफ शेख, मुकेश साल्वी, राहुल मालावत, राजेश जांगिड़, सोमेंद्र गुर्जर, नारायण प्रजापत, दिलखुश गुर्जर, हेमराज मीना सहित कई युथ कांग्रेस सदस्य उपस्थित थे।