Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बढ़ती बेरोजगारी से तंग आकर युवाओं ने थाली पीटकर जताया आक्रोश



 खबर - पंकज पोरवाल
भारतीय बेरोजगार मोर्चा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 भीलवाड़ा।
भारतीय बेरोजगार मोर्चा की ओर से देश में बढ़ती बेरोजगारी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए थालियां पीटकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और इसके पीछे कारण यूपीए और एनडीए सरकार की गलत नीतियां हैं। बेरोजगारी खत्म करने के लिए सरकार ने कोई कानून नहीं बनाया है। लाखों पढ़े-लिखे लोग बेरोजगार घूम रहे हैं। इसका प्रभाव देश के आर्थिक विकास पर भी पड़ रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मोर्चा की ओर से ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिलती, उन्हें योग्यतानुसार बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, बेरोजगारों को स्वरोजगार व उद्योग शुरू करने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाए। सरकारी संस्थानों में खाली पदों को शीघ्र भरा जाए। संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाए। सरकारी विभागों में आयोग या बोर्ड द्वारा ही नियुक्तियां की जाए। इससे पूर्व सभी थालियां पीटते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान मोतीलाल सिंघानिया, राधेश्याम ऐरवाल, राधे सालवी, माधव लाल, पप्पू बैरवा, सोनू सालवी, शिवलाल, ललित किशोर, भंवर, किशन, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।