Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रधान संघ का प्रतिनिधि मंडल मिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से


नवलगढ़ - राजस्थान प्रधान संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से उनके जयपुर आवास पर मिला। दिनेश सुण्डा के साथ प्रतिनिधि मंडल में आए प्रधानों ने डोटासरा का साफा व सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही हाल ही में उदयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर के सफल आयोजन की बधाई दी। इसके बाद प्रधान संघ की ओर से प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सुण्डा के नेतृत्व में पंचायत राज के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के बारे में डोटासरा को अवगत करवाया। जिस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान सुण्डा के साथ मांडल प्रधान शंकरलाल कुमावत , हुरड़ा प्रधान कृष्णासिंह, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव आदि मौजूद रहे।