डूण्डलोद । इन्टरनेशनल सोसाइटी फोर ओलम्पियॉड (आइ.एस.एफ.ओ) द्वारा जनवरी 2022 में आयोजित हुई परीक्षा में डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद के छात्र-छात्राओं ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर तथा चार ब्रोन्ज मेडल जीते। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परीसर में आयोजित सम्मान समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य जी. प्रकाश ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस ओलम्पियॉड में विद्यालय के कुल 377 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से छात्र अभिनव सोढ़ा ने अंग्रेजी विषय में गोल्ड मेडल, भूमिजा, विवान पोरवाल व प्रियांशु ने जनरल नॉलेज में सिल्वर मेडल प्राप्त किये। वहीं लक्ष्य ष्शर्मा ने अंगेजी, भूमिजा ने गणित तथा किंजल व मोनिका ने जनरल नॉलेज में कॉस्य पदक प्राप्त किये।
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय सचिव बी.एल. रणवा व प्राचार्य जी. प्रकाश ने विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सचिव बी.एल रणवा ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ परीणाम हासिल करने के लिए उत्साहित किया।
