Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हरियाणा से तस्करी के लिए लाए जा रही डीजल से भरी पीकअप को पुलिस ने किया जब्त, 22 सौ लीटर डीजल के साथ एक जने को गया गिरफ्तार


खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -हरियाणा से राजस्थान में की जा रही डीजल व पेट्रोल की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने डीजल से भरी एक पीकअप को जब्त किया है। इस दौरान तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआई विनोद सांखला ने बताया कि एसपी प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही पेट्रोल और डीजल की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस की ओर से निजामपुर मोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान हरियाणा के निजामपुर की ओर से आ रही एक पीकअप को रुकवाया गया। जिसकी तलाशी ली तो उसमें 11 ड्रम तेल के भरे हुए थे। गाड़ी में डीजल भरे होने की जानकारी जब चालक गुड्डा निवासी ओमपाल पुत्र शिवपाल सिंह से पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान डीएसपी राजेश कसाणा को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी ने अवैध तेल तस्करी के मामले में ओमपाल को गिरफ्तार कर डीजल से भरी पीकअप को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओमपाल सिंह हरियाणा से डीजल लाकर गुड़ागौडजी के आस-पास के गांवों में सप्लाई करता था। हरियाणा व राजस्थान में तेल के दामों में अंतर होने के कारण डीजल व पेट्रोल की तस्करी में लगे लोग मोटे दाम कम आ रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से भारी मात्रा में पेट्रोल व डीजल की तस्करी की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को शनिवार को झुंझुनू न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीआई सांखला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में डीएसपी राजेश कसाणा, सीआई विनोद सांखला, एचसी हरिराम, कांस्टेबल मदनलाल आदि शामिल थे।