Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हर पंचायत में लगाए जाएंगे परिंडे-सुंडा


खबर - सुनीता शर्मा
नवलगढ़.-नवलगढ़ पंचायत समिति में प्रधान दिनेश सुंडा ने सोमवार को पंचायत समिति परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर परिंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि सीएम सलाहकार व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से परिंडा लगाओ अभियान शुरू किया गया है। सभी ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों व अन्य कार्मिकों के अलावा ग्रामीणों से आह्वान किया है कि वे गांवों में अधिक से अधिक परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए स्वच्छ पानी हर दिन उपलब्ध करवाए। इस मौके पर बीडीओ जरनैलसिंह, सरपंच प्रतिनिधि बिरोल नरेंद्र कड़वाल, सरपंच प्रतिनिधि निवाई श्रवण निवाई, घोड़ीवारा सरपंच रघुवीर सिंह झुरिया, राजेश कुमार सैनी, पितराम सिंह, देवीदत्त शर्मा, बंशीधर कालेर, पुष्पेंद्र कुमार, जगदीशप्रसाद, रूपसिंह, सत्यप्रकाश, सुरेंद्रकुमार, रणजीत, अनिल कुमार शर्मा, राजेश ठठेरा, पूर्णचंद, सुनिल कुमार आदि मौजूद थे।