नवलगढ़ -नियमित की गई सैनिक एक्सप्रेस गुरुवार की शाम 7.30 बजे नवलगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची । यहा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सांसद व रेल के स्टाफ का सम्मान किया। इस मोके पर जिला परिषद सदस्य बीरबल सिंह गोदारा ने कहा ये सैनिक एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। जिससे नवलगढ़ की जनता को बहुत फायदा होगा। इस मोके पर कई भाजपा नेता मौजूद थे
सीकर रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ ट्रेन का परिचालन
नियमित की गई सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन गुरुवार को सीकर स्टेशन किया गया। अब ट्रेन नियमित दिल्ली स्टेशन तक जाएगी।
