जयपुर - मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अब 31 मई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है. इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के लोगों के लिए 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2022 से बढ़ाकर 7 मई 2022 की थी. लेकिन अब में खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आमजन के रूझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण संख्या को देखते हुए योजना में पुनः एवं नवीन पंजीकरण की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है. इस पर नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया है उन्होंने लिखा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पुनः एवं नवीन पंजीकरण की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का आभार
