Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के प्रयास रंग लाए,शिक्षा विभाग में विकास कार्यों के लिए लगभग 3करोड़ रुपए मंजूर



नवलगढ़ - सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने प्रशासन गाँवो  के संग अभियान में जो घोषणाएं की थी वो पूरी होती जा रही है इसी कड़ी में सीएम सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के प्रयास रंग लाए और शिक्षा विभाग में विकास कार्यों के लिए लगभग 3करोड़ रुपए मंजूर हो गए है ये करोड़ों की राशि 15 स्कूलों में खर्च होगी  ,2.97करोड़ की लागत से बनेंगे 26कमरे और भवनों की होगी मरम्मत

सीबीईओ अशोक शर्मा, एसीबीईओ जयसिंह कुल्हरी और महेंद्र सैनी तथा क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का जताया आभार
इस तरह होंगे खर्च:-
30.48लाख की लागत से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंडलोद में 3कमरे
30.48लाख की लागत से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलसिया में 3कमरे
10.84लाख की लागत से राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय परसरामपुरा में 1कमरा
10.84लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में 1कमरा
30.48लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोरिया की ढाणी में 3कमरे
30.48लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल में 3कमरे
30.48लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसरामपुरा में 3कमरे
10.84लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोजावास में 1कमरा
16.86लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहरसिंघानी में 2कमरे
10.84लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में 1कमरा
16.86लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़िला में 2कमरे
20.32लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोटवारा में 2कमरे
10.84लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ीवारा कलां में 1कमरा
20लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल में भवन मरम्मत
15लाख की लागत से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढिगाल में भवन मरम्मत