Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डॉ. राजकुमार शर्मा से शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने की मुलाकात ,स्कूलों की जरुरतों के बारे में पूछा ,तुरंत कर डाली विकास के लिए 44 लाख रुपए की अनुशंसा



नवलगढ़ - नवलगढ़ ब्लॉक के शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने सीएम सलाहकार व् नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा से मुलाकात की। डॉ राजकुमार शर्मा ने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा को लेकर चर्चा की।  किस तरह से आप उन्हें शिक्षा दे रहे है।  क्योकि उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा की आज महती जरुरत है।   इस दौरान डॉ. शर्मा ने शिक्षकों से उनकी स्कूलों की जरुरतों के बारे में पूछा। अधिकतर शिक्षकों ने स्कूलों में फर्नीचर की कमी बताई। डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नामांकन व उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने का शिक्षकों को प्रयास करना होगा। स्कूल में अगर कोई कमियां है तो वह कमियां दूर की जाएगी। डॉ. शर्मा ने 16 स्कूलों के लिए 44 लाख रुपए की राशि विधायक कोटे से खर्च करने की अनुशंषा की।