Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अलायन्स क्लब का 182 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 12 मई को


 खबर - सुनीता शर्मा 

नवलगढ़ -अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा, डा.विमलेश आईकेयर एण्ड मेडिको वेलफेयर सोसायटी, शारदा क्रोपकेम लिमिटेड  जिला अन्धता निवारण समिति झुन्झुनू के  आर्थिक सौजन्य से निशुल्क  नेत्र चिकित्सा शिविर का छावसरिया धर्मशाला में  12 मई को प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक आयोजन किया जायेगा । रोगियों को निशुल्क  दवाये व चश्में  वितरित किये जायेंगे । रोगियों के आपरेशन जांगिड़ अस्पताल में डाॅ. अविनाश  व उनकी टीम द्वारा किये जायेंगें।  डाॅ. दयाशंकर जांगिड, प्रांतपाल पीरामल दायमा, अब्दुल जब्बार खोखर ने अधिक से अधिक नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आव्हान किया।