Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर के निलंबन पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन


खबर - संजय बारी

उदयपुरवाटी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने भी  किया विरोध प्रदर्शन
 उदयपुरवाटी -राजस्थान कांग्रेस सरकार ने जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर व कुछ भाजपा पार्षदों के निलंबन पर जहां पूरे राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया वहीं उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने हाथों में तख्तियां लेकर उदयपुरवाटी  मैं भाजपा के जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी के नेतृत्व में  उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया l  इस दौरान भाजपा के युवा पार्षद राजेंद्र ढेनवाल, भाजपा पार्षद सीताराम जांगिड़, पार्षद घनश्याम स्वामी ,वार्ड नंबर 24 के भाजपा पार्षद तेजस छीपा, रामाकांत महाराज, पिंटू सिंह शेखावत, संदीप माथुर, मास्टर बनवारी लाल मीणा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे l