नवलगढ़ (झुंझुनूं) -भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्षद लोकेश जांगिड़ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर कोविन पोर्टल पर कोविड-19 आँनलाइन टीकाकरण के अभियान मे क्षेत्रवासियों को 18 से 44 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन स्लाँट मिलने मे आ रही समस्या का सामना करना पङ रहा है .
नगरपालिका क्षेत्र में सभी वार्डवासियों के जीवन को सुरक्षित रखते हुए वैक्सीन का टीकाकरण नवलगढ़ शहर के प्रत्येक वार्ड मे कैम्प आयोजित करवाये जायें। शहर में लग रहे वैक्सीन कैम्प मे बाहरी लोगों का एक दूसरी जगह से आने से संक्रमण फैलने का खतरा भी काफी बढ रहा है।मेडिकल केमिस्टों, दवा विक्रताओं तथा खाद्य पदार्थों व्यापारी को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे है इनको प्राथमिकता के साथ फ्रटंलाइन मे शामिल करना चाहिए । अलग से टीकाकरण कैम्प आयोजित किया जाए।जिससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे व्यापारियों का हौसला भी कायम और उनमे कोविड-19 के प्रति लडने मे मनोबल बना रहे।
