रिपोर्टर राकेश स्वामी
खिरोड़ -तुर्काणी जोहड़ी में गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 186 पर नवलगढ़ महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदिरा सुरा, महिला पर्यवेक्षक सोनिका मोडसरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तुर्काणी जोहड़ी प्रधानाध्यापक राजपाल, ओर नीलम मिश्रा आदि की देखरेख में गर्भवती महिलाओं को तिलक लगाकर के कंगन,साड़ी, मेहंदी,कुमकुम,नारियल भेंट किए। आंगनवाड़ी केंद्र की बबीता रणंवा के सानिध्य में गोद भराई की रसम पूरी करवाई गई। सभी अतिथियों ने किचंन गार्डन का अवलोकन किया। सोनिका मोडसरा ने गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों के पोषण संबंधित जानकारी दी गई।किचन गार्डन में लगी हुई सब्जियां हरे टमाटर,आलू,हरी मिर्च,प्याज गर्भवती महिलाओं को तथा गोद भराई में आई हुई महिलाओं को केसर,लड्डू,पतासे,गुड़ आदि बांटे गए।इंदिरा सुरा ने कहां की नवलगढ़ क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या के186 की कार्यकर्ताओं के द्वारा अलग पहचान बनाई गई है। इस मौके पर प्रमिला,भंवरी, सुभिता,मंजू,आशा आदि उपस्थित रहे।
