Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कोरोना वायरस के बढते संक्रमण के संबंध में जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश


चूरू। जिला कलक्टर सांवर मल वर्मा ने वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढते संक्रमण के संबंध में जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा को निर्देशित किया है कि वे मुख्यालय व अधीनस्थ चिकित्सा केन्द्रों पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से सैम्पलिंग बढाना एवं प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। बस/ ट्रेन के माध्यम से अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का कोविड जांच हेतु सैम्पल आवश्यक रुप से लेना एवं भीड़-भाड़/ सार्वजनिक क्षेत्र के इलाकों में रैण्डम सैम्पलिंग लेना सुनिश्चित करें। कोविड पॉजिटिव केस आने पर तत्काल टीम गठित कर शत-प्रतिशत कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करें व बीट कॉन्स्टेबल या  अन्य के माध्यम से प्रभावी मॉनिटरिंग कर आवश्यकतानुसार माइक्रो-कन्टेनमेंट स्थापित करना सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने सीएमएचओ से कहा है कि वे जिले के समस्त क्षेत्रों में मास्क लगाना, पर्याप्त सामाजिक दूरी व बार-बार हाथ धोना/ सेनेटाईज करने की पालना सुनिश्चित करें तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वायरस की रोकथाम व अधिकाधिक टीकाकरण किये जाने संबंधी प्रचार-प्रसार करें।

जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों से कहा है कि वे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकायों के आयुक्त/ अधिशाषी अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी पंचायत समिति क्षेत्र में पूर्व में गठित टीम द्वारा पालना करवाना सुनिश्चित करें। बिना मास्क पाये जाने की स्थिति में सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा समझाईश करना व समझाईश के बाद भी पालना न करने की स्थिति में जुर्माने की नियमानुसार आवश्यक करें। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में गठित सतर्कता समितियों द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेना सुनिश्चित करें तथा समस्त एनजीओ/ व्यापार मण्डलों के अध्यक्ष से आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाना भी सुनिश्चित करें।