Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

खिरोड़ में पोषण मेला व ढूंढ पूजन का कार्यक्रम संपन्न


रिपोर्ट:-राकेश स्वामी
खिरोड़- सेठ रघुनाथ प्रसाद क्याल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिरोड़ के परिसर में शुक्रवार को पोषक मेला व ढूंढ पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीपीओ नवलगढ़ इंदिरा सुरा ओर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सतीश खारिया, राजपाल प्रधानाध्यापक तुर्काणी जोहड़ी व अध्यक्ष भामाशाह जानकी देवी को बनाया गया। जानकी देवी ने बच्चियों को सुकन्या योजना का तोहफा दिया। इस कार्यक्रम में पोषण मेला में बालिकाओं को ढूंढ पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अनेक प्रकार के पोस्टिक आहार और हरी पत्तेदार सब्जियों सजाई गई। जो सब्जियां आंगनवाड़ी पर लगी हुई है उनका प्रदर्शन किया गया। जिन बच्चियों ने ढूंढ पूजन किया था उनको मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें व्याख्याता ओम प्रकाश ,प्रवीण कुरैशी, सोनिका मोडसरा आदि ने ढूंढ पूजन व पोषण मेला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर तुर्काणी जोहड़ी आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 186 की कार्यकर्ता बबीता रणवां, मोहनवाडी़ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओमवती, गढ़वालो की ढाणी सुनीता गढ़वाल, बसावा आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता सरोज स्वामी, अंजू, नीलम, संगीता, सजना नेहरा, मंजू आदि कार्यकर्ता व गांव की महिलाएं ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम बबीता रणवां की देखरेख में संपन्न हुआ।