Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नरेश शर्मा बने नवलगढ़ एनएसयूआई तहसील अध्यक्ष



रिपोर्ट-राकेश स्वामी खिरोड़
खिरोड़ -
खिरोड़ के निकटवर्ती ग्राम तारपुरा के नरेश शर्मा को एनएसयूआई झुंझुनू जिला महासचिव नरेंद्र सिंह मोहनवाड़ी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेश शर्मा को नवलगढ़ एनएसयूआई का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जिला महासचिव ने नरेश शर्मा को जल्दी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्देश भी जारी कर दिया। नरेश शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है वह में निष्पक्ष रुप से निभाऊंगा। तथा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जल्दी करने की कोशिश करूंगा। नरेश शर्मा को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नरेश शर्मा को सभी कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर के सम्मान किया गया। इस मौके पर जिले भर के एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।राजवीर सैनी, महेश सोनी, अनिल सैनी, विजेन्द्र सोनी, नरेश बेरी, दरिया सिंह, सुनील कुमार, नितेश शर्मा, अरविन्द, दीपक, केतन, सौरभ, अशोक, राजेश, रमाकांत अनिल, रवि, कशीश ,अमन आदि मौजूद रहे।