Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आधार कार्ड की समस्या को लेकर मिले उपखंड अधिकारी से और सौंपा ज्ञापन

नवलगढ़ -ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि 4 स्थानों पर नगर पालिका पोस्ट ऑफिस जलदाय विभाग पंचायत समिति आदि जगहों आधार कार्ड सेंटर खुलवाए जाए
लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ द्वारा नवलगढ़ शहर में पिछले 4 महीनों से चल रहे आधार कार्ड की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी इंद्राज  सिंह से मिले ट्रस्ट के पदाधिकारी और सौंपा ज्ञापन  इस मौके से ट्रस्ट के तहसील प्रभारी विशाल पंडित ने उपखंड अधिकारी को बताया कि 6 महीने पहले नवलगढ़ में पांच स्थानों पर आधार सेंटर चल रहे थे जिनमें नगर पालिका पंचायत समिति भारतीय दूरसंचार कार्यालय जलदाय विभाग पोस्ट ऑफिस बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक किसी कारणवश वह बंद हो चुके हैं इससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि किसी भी सरकारी योजना में आधार कार्ड अनिवार्य है और लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए कोसों दूर जाना पड़ रहा है उपखंड अधिकारी ने जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपखंड  अधिकारी का इस मौके पर नवलगढ़ पोस्टिंग मिलने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और ट्रस्ट के द्वारा चल रहे सरकारी योजना जन जन तक अभियान के लिए सहयोग मांगा इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर विकास सैनी विजय सोती अध्यक्ष कृष्णकांत डीडवानिया मार्गदर्शक मुरली मनोहर  चोबदार तहसील प्रभारी विशाल पंडित उप तहसील प्रभारी धर्मेंद्र गढ़वाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे