झुंझुनू- जिला युवा कांग्रेस कमेटी की मीटिंग झुंझुनू स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट जिला अध्यक्ष सुधींद्र मुंड के नेतृत्व में संपन्न हुई। मीटिंग में युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मीटिंग को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान प्रभारी मंजू भरत तोगढ़ ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध हर तहसील स्तर पर किया जाए और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रचनात्मक कार्य करें। जिलाध्यक्ष सुधींद्र मूंड ने कोरोना काल में किए हुए कार्यों की रिपोर्ट प्रभारी को सौंपी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा जैन, प्रदेश महासचिव अशोक कुलड़िया, प्रदेश सचिव वीर प्रकाश झाझड़िया मंच पर उपस्थित रहे। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील मालसरीया ने मंच का संचालन किया। इस दौरान मंडावा विधानसभा के अध्यक्ष नवाज शरीफ, खेतड़ी विस अध्यक्ष अनूप पटेल, सूरजगढ़ विस अध्यक्ष मनफूल डेला, उदयपुरवाटी विस अध्यक्ष नरेंद्र जेतपुरा, पिलानी विस अध्यक्ष विपिन कुमार, नवलगढ़ विस अध्यक्ष विकास कुमार खीचड़ सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरेश बुडानिया, राजेश गोदारा, विनीत बुगालिया आदि उपस्थित रहे। इसी के साथ बैठक में निर्णय किया गया कि जल्द ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
